सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत

सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत

चौथम. थाना क्षेत्र अंतर्गत नीरपुर पंचायत के आदाबारी गांव निवासी एक महिला सड़क दुर्घटना में घायल हो गयी थी. बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतका की पहचान आदाबारी गांव निवासी 50 वर्षीय भवानी देवी के रूप में हुई. मालूम हो कि भवानी देवी बाइक से इलाज कराने के लिए बेगूसराय जा रही थी. इसी दौरान एक चार चक्का वाहन की चपेट में आ गयी, जिससे वह घायल हो गयी थी. लोगों ने इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया. जहां से रेफर कर दिया. बेगूसराय के निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी. इधर, लोजपा आर के प्रखंड अध्यक्ष रामप्रीत कुमार मृतका के घर पहुंचकर सांत्वना दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >