घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

एनएच 31 पर महेशखूंट चौक ने निकट सड़क दुर्घटना में जख्मी महिला की इलाज के दौरान रविवार को देर शाम बेगूसराय में मौत हो गयी.

महेशखूंट. एनएच 31 पर महेशखूंट चौक ने निकट सड़क दुर्घटना में जख्मी महिला की इलाज के दौरान रविवार को देर शाम बेगूसराय में मौत हो गयी. शव का पोस्टमार्टम सोमवार को सदर अस्पताल में कराया गया .बताया जाता है कि बीते 26 मई को महेशखूंट की रहने वाली रंजू देवी बाजार से घर जा रही थी. रास्ते में सामने से आ रही बाइक ने उन्हें ठोकर मार दी, जिसके कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जख्मी रंजू का इलाज बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां उसकी मौत हो गयी. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >