वीर प्रकाश हत्या मामले के फरार आरोपित के घर की हुई कुर्की

वीर प्रकाश हत्या मामले के फरार आरोपित के घर की हुई कुर्की

गोगरी. हत्या मामले में फरार आरोपित के घर पुलिस ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई की है. पुलिस ने थाना क्षेत्र के उसरी गांव में फरार हत्यारोपित कुमोद यादव के घर की कुर्की जब्ती गुरुवार की है. थानाध्यक्ष अजीत कुमार, मनोज कुमार, मनीष कुमार, प्रमोद कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल के जवान मौजूद थे. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि कुमोद यादव उसरी निवासी कामख्या यादव के पुत्र वीर प्रकाश यादव के हत्या मामले में अबतक फरार चल रहा है. हत्यारोपित के घर में पहले इश्तेहार चिपकाया गया था. कुर्की के दौरान पुलिस ने घर का सारा सामान गेट, ग्रिल आदि भी जब्त कर लिया और मकान को भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >