शहर में मूलभूत सुविधाओं की है कमी

शहर में मूलभूत सुविधाओं की है कमी

गोगरी. विधानसभा चुनाव सर पर आ चुका है. छह नवंबर को पहले चरण में जिले के परबत्ता, बेलदौर अलौली व खगड़िया विधानसभा में मतदान होगा. इसको लेकर सभी दल के प्रत्याशी लोगों को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए लुभावने वायदे कर रहे हैं. पिछले जनप्रतिनिधि शहर के बाजार में अभी तक वायदे के मुताबिक एक शौचालय का निर्माण नहीं करा पाये. जनप्रतिनिधियों के प्रति लोगों का आक्रोश तो है ही चुनाव के समय में यह आक्रोश 10 गुना बढ़ चुका है, लेकिन जनप्रतिनिधियों को शौचालय निर्माण और स्वच्छता की पहल के बीच शहरी क्षेत्र में मौलिक सुविधाओं की फिक्र नहीं दिख रही है. शहरी क्षेत्र में शौचालय की मुकम्मल सुविधा का अभाव है. बदलते परिवेश में शहर तो बदला है और बाजार की रौनक भी लगातार बढ़ रही है, लेकिन करोड़ों के कारोबार वाले अनुमंडल मुख्यालय हृदय स्थली जमालपुर बाजार में शौचालय की मुकम्मल व्यवस्था मयस्सर नहीं हो पायी है. खासकर महिलाओं के लिए शौचालय की समस्या अब भी बरकरार है. यद्यपि शहर में शौचालय की मुकम्मल व्यवस्था को लेकर घोषणाओं की कोई कमी नहीं हैं, लेकिन वर्षों से इस पर अमल नहीं हो पाया है. हद तो यह है कि जागरूकता अभियान की जिम्मेदारी उठाने वाले कई संस्थान के पास खुद मुकम्मल व्यवस्था नहीं है. पग-पग पर खटकता है शौचालय का अभाव शहर के प्रमुख बाजार से लेकर अन्य स्थानों पर महिला शौचालय की मुकम्मल व्यवस्था नहीं है. महिलाएं मजबूरी बस बाजार के किसी जानपहचान वाले लोग के यहां जाकर फारिग होती हैं. ज्यादातर महिलाएं सड़क के किनारे खुले में बैठने को मजबूर हो जाती हैं. बता दें कि शहर के जमालपुर वह गोगरी बाजार में महिला शौचालय का घोर अभाव है. ऐसे में बाजार में लंबे समय तक रहने पर महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है. समस्या का निदान किसी स्तर से नहीं हो पा रहा है. मतदान के समय अभी एक ज्वलंत मुद्दा भी जोर पकड़ने लगा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >