बजट किसान,युवा,महिला व मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर किया गया तैयार: विधायक

क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी.

खगड़िया. परिसदन में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शत्रुध्न भगत के नेतृत्व में केंद्रीय बजट एवं बिहार बजट 2026–27 को लेकर प्रेसवार्ता आयोजित की गयी. प्रेस कॉन्फ्रेंस को तेघरा विधायक रजनीश कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय व बिहार बजट 2026–27 की प्रमुख घोषणाओं, विकास योजनाओं तथा आम जनता को मिलने वाले लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि दोनों बजट समाज के सभी वर्गों, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. बजट में आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास तथा रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी. उन्होंने आगे कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है. सड़क निर्माण, डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, स्वरोजगार प्रोत्साहन तथा कौशल विकास से स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित होंगे. उन्होंने बजट को आत्मनिर्भर भारत और विकसित बिहार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. कार्यक्रम में बजट कार्यक्रम के संयोजक सह पूर्व जिला अध्यक्ष रामानुज चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक नीरज शांडिल्य, जिला महामंत्री डॉ. इंदु भूषण कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद शाह, जितेंद्र यादव, सुनील चौधरी, आलोक विद्यार्थी, जिला मंत्री नवीन सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय झा, जिला मीडिया प्रभारी सह मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय, महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य वंदना कुमारी, मंडल अध्यक्ष अवनीश कुमार, संजय ठाकुर, सोनी देवी, अजय कुमार, सोशल मीडिया जिला संयोजक अविनाश केसरी, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजाराम सिंह, युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रताप रवि सिंह, युवा मोर्चा जिला मंत्री निशांत कुशवाहा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >