दस दिवसीय रामलीला कार्यक्रम से नपं का माहौल हुआ भक्तिमय

भगवान श्री राम के जीवन चरित्र की झांकी के साथ साथ भजन कीर्तन दर्शकों का भरपुर मनोरंजन कर रही है

बेलदौर. नपं के बाजार परिसर स्थित मां बैष्णवी दुर्गा पूजा को लेकर थाना चौक समीप आयोजित दस दिवसीय रामलीला कार्यक्रम से आसपास का माहौल भक्तिमय बना हुआ है. वहीं नवरात्र के पहले दिन से रामलीला कार्यक्रम की बेहतरीन प्रस्तुति को देखने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन नपं चैयरमेन ममता कुमारी ने करते लोगों से ऐसे धार्मिक कार्यक्रम को देखने की अपील की ताकि समाज में इनके जीवन चरित्र को सीख बेहतर माहौल बन सके. कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री राम के जीवन चरित्र की झांकी के साथ साथ भजन कीर्तन दर्शकों का भरपुर मनोरंजन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >