गबन मामले के आरोपित को-ऑपरेटिव बैंक मानसी के सेवानिवृत कर्मी गिरफ्तार

गबन मामले के आरोपित को-ऑपरेटिव बैंक मानसी के सेवानिवृत कर्मी गिरफ्तार

को-ऑपरेटिव बैंक मानसी शाखा से 4 लाख 70 हजार रुपये गबन मामले में हुई कार्रवाई

मानसी. थाना क्षेत्र के मानसी बाजार स्थित को-ऑपरेटिव बैंक से 04 लाख 70 हजार रुपये गबन मामले के आरोपित कर्मी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने को-ऑपरेटिव बैंक के सेवानिवृत कर्मी चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर निवासी गजाधर पासवान के पुत्र सुरेश पासवान को गिरफ्तार किया. बताया जाता है कि नगर पंचायत खुटिया निवासी राजदेव यादव के पुत्र बबलू कुमार यादव के खाते से 4 लाख 70 हजार रुपए का गबन बैंक कर्मी सुरेश पासवान ने कर लिया था. गबन के बाद बबलू कुमार यादव ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया. बबलू यादव ने 19 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार को आवेदन देकर गिरफ्तारी की मांग की. एसपी के निर्देश पर मानसी थाना कांड संख्या 167/2024 के आरोपित चित्रगुप्त थाना क्षेत्र के लोहिया नगर निवासी सेवानिवृत बैंक कर्मी सुरेश पासवान को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है. बताया जाता है कि सुरेश पासवान को-ऑपरेटिव बैंक में कैशियर के पद कार्यरत था. को-ऑपरेटिव बैंक से 2023 में घपला किया गया था. नगर पंचायत खुटिया निवासी बबलू कुमार यादव द्वारा जून माह वर्ष 2024 में मानसी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. जिसको लेकर प्रशासनिक अधिकारी के अनदेखी से परेशान होकर अंत में बबलू ने पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार से शिकायत किया. उसके बाद गबन के आरोपित सेवानिवृत कर्मी को गिरफ्तार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >