दस दिवसीय मछली पालन प्रशिक्षण शुरू

प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला एवं पुरुष दोनों ही वर्गों के लोग भाग ले रहे

पसराहा. थाना क्षेत्र के पसराहा पंचायत के वार्ड नंबर 3 मुनि टोला सामुदायिक भवन में 10 दिवसीय मछली पालन प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षक डीएसटी (भारत सरकार) गोपाल कुमार गौतम ने बताया कि मछली प्रशिक्षण यूनियन बैंक आरसेटी खगड़िया के सौजन्य से ऑफ कैंपस बैच का शुभारंभ गुरुवार से किया गया. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना एवं मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना में लोगों को भाग लेने तथा ऋण एवं अनुदान की लाभ लेने की विस्तार से जानकारी दी गई. प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला एवं पुरुष दोनों ही वर्गों के लोग भाग ले रहे. प्रशिक्षण में मछली पालन का तरीका, मछली के अच्छी किस्म की पहचान, मछली का भोजन, रखरखाव, मार्केटिंग, तालाब के बारे में बताया गया. मौके पर आरसेटी खगड़िया के निदेशक प्रकाश कुमार, कार्यक्रम संचालक मुकेश कुमार, कार्यालय सहायक पिंकू कुमार, अम्रेश कुमार प्रशिक्षु धीरज कुमार निवास कुमार, संतोष कुमार, रधुवीर कुमार, अनुपम भारती, सोनी कुमारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >