किशोरी लापता, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

परिजनों ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है

खगड़िया. गंगौर थाना क्षेत्र के दक्षिण भदास वार्ड संख्या 14 निवासी मनटुन मल्लिक की 13 वर्षीय पुत्री सजनी कुमारी संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई है. परिजनों ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. अनहोनी की आशंका जताते हुए खोजने का अनुरोध किया है. लापता लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी 25 मई की दोपहर करीब 3 बजे घर से खेलने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वह वापस नहीं लौटी. काफी खोजबीन के बाद भी अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला. तो उन्होंने गंगौर थाना में आवेदन देकर पुलिस से सहायता की गुहार लगाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >