सर्प दंश से किशोर मूर्च्छित

प्रखंड की बोबिल पंचायत के भोराहाबासा बहियार में मक्का फसल काटने के दौरान एक किशोर को सांप ने डस लिया.

बेलदौर. प्रखंड की बोबिल पंचायत के भोराहाबासा बहियार में मक्का फसल काटने के दौरान एक किशोर को सांप ने डस लिया. बताया जाता है कि सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी विद्यानंद ऋषिदेव के 16 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार को सांप ने डस लिया. पीड़ित किशोर भोराहाबासा गांव में परिजनों के साथ मक्का फसल काटने आया था. फसल काटने के दौरान किशोर के दाहिना पैर के पंजा में सांप ने डस लिया. जख्मी किशोर को परिजनों ने सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >