अब 30 अप्रैल तक होगी पीएम आवास योजना का सर्वे

अब 30 अप्रैल तक होगी पीएम आवास योजना का सर्वे

खगड़िया. प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के सर्वे की तिथि बढ़ा दी गयी है. पहले 31 मार्च तक अंतिम तिथि निर्धारित थी, लेकिन अब 30 अप्रैल तक सर्वे होगी. ग्रामीण विकास विभाग के सचिव ने डीडीसी को पत्र भेजकर जानकारी दी है. कहा इस अवधि में ग्रामीण क्षेत्रों में आवास सहायकों के साथ प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. ताकि शत प्रतिशत लाभुकों का नाम सर्वे में जोड़ा जा सके. इस अभियान से संबंधित वीडियो और फोटो भी मंत्रालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है. प्रतीक्षा सूची में छुटे हुए योग्य लाभुकों का नाम भी शत प्रतिशत जोड़ने का निर्देश दिया गया है. अब तक जिले में करीब दो लाख परिवारों का नाम सूची में शामिल किया गया है. इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी गई है. इसके बाद जो सर्वे किया जायेगा, उसकी भी रिपोर्ट भेजी जायेगी. इसके बाद मुख्यालय स्तर पर इसका अवलोकन कर जिले का लक्ष्य निर्धारित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >