हरिपुर में मैट्रिक व इंटर परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले छात्र हुए सम्मानित

बेहतर अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया.

अलौली. प्रखंड क्षेत्र के हरिपुर पंचायत स्थित राज स्टडी सेंटर के छात्रों ने मैट्रिक व इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. बेहतर अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया. समारोह में जिला परिषद सदस्य सह छात्र नेता रजनीकांत, संस्थान के निदेशक अमन,शिक्षक श्रीकांत,अर्जुन कुमार, नीतीश कुमार व उपेन्द्र कुमार ने सफल छात्रों को सम्मानित किया. क्षेत्र के पचरुखी गांव निवासी प्रहलाद कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में 452 अंक प्राप्त कर संस्थान में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया. इसके अलावे छात्र अविनाश कुमार को 448 अंक, संस्कृति कुमारी को 406 अंक प्राप्त हुआ. समारोह में अर्जुन, अभिनव गुलशन, आयुषी, श्वेता, रामबाबू, प्रीति, रूपम, छाया, अमन, प्रगति, सोनू सहित सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर परिवार व समाज का नाम रौशन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >