खगड़िया. परबत्ता में विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है. मंगलवार जदयू कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि परबत्ता की धरती ऐतिहासिक जनसैलाब का साक्षी बनने को तैयार थी, एनडीए के कार्यकर्ता तन-मन-धन से जुटे हुए थे, लेकिन, सोमवार की देर रात प्रदेश कार्यालय से मिले निर्देश के आलोक में सम्मेलन स्थगित कर दिया गया. मौके पर जदयू प्रदेश प्रवक्ता सह कार्यक्रम समन्वयक परिमल कुमार,जिला संगठन प्रभारी सह राज्य महादलित आयोग के अध्यक्ष मनोज ऋषिदेव, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष चन्दन कश्यप, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, बेगूसराय विधानसभा प्रभारी उमेश सिंह पटेल, जदयू नेता सुनील कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह,श्रीकांत सिंह,नन्दलाल मंडल,कृष्णदेव यादव,सेवानिवृत्त एडीएम शीला देवी,तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनय सिंह रोशन,व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष डॉ. रवि कुमार, जदयू नेता अनिल पोद्दार उर्फ संजय,गोगरी प्रखंड अध्यक्ष मायाराम मंडल,परवत्ता प्रखंड अध्यक्ष सुबोध साह,गोगरी नगर परिषद जदयू अध्यक्ष इम्तियाज अली,शेखावत खान, अनिल यादव,तथा गोगरी मीडिया प्रभारी रितेश कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
