बारिश से पहले नाला की उड़ाही शुरू, शहर में नहीं होगा जलजमाव

नगर सभापति अर्चना कुमारी ने बताया कि पोस्ट ऑफिस रोड स्थित नाले की सफाई वर्षों से नहीं की गयी थी

खगड़िया. शहर के वार्ड संख्या 19 में पोस्ट ऑफिस रोड में शनिवार को नाले की उड़ाही की गयी है. नाले की साफ सफाई से वर्षा की पानी से जलजमाव नहीं होगा. नगर सभापति अर्चना कुमारी ने बताया कि पोस्ट ऑफिस रोड स्थित नाले की सफाई वर्षों से नहीं की गयी थी. जिसके कारण नाला में गाद व कचरा जमा हो गया था. नाला की गंदे पानी सड़क पर फैल जाता था. उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग जलजमाव को लेकर बार बार शिकायत कर रहे थे. जनसमस्याओं का समाधान करना हमारी पहली प्राथमिकता है. नगर सभापति अर्चना कुमारी ने बताया कि वार्ड नंबर- 19 श्यामलाल ट्रस्ट बोर्ड के निकट बने नाला में वर्षों से जमे गाद निकासी किया गया. मौके पर सभापति प्रतिनिधि सह समाजसेवी मनीष कुमार सिंह और ज्योतिष मिश्रा ने स्थल पर पहुंचकर कार्यरत कर्मियों को बेहतर साफ सफाई करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >