सोनपुर डीआरएम ने मानसी रेलवे स्टेशन का लिया जायजा

सोनपुर डीआरएम ने मानसी रेलवे स्टेशन का लिया जायजा

रेल ड्राइवर व गार्ड का क्रुलौबी रूम का का किया उद्घाटन फोटो 4 में कैप्सन. स्टेशन का जायजा लेते डीआरएम. प्रतिनिधि, मानसी स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शनिवार को सोनपुर डिवीजन के डीआरएम विवेक भूषण सूद अपने सहायक अधिकारियों के साथ मानसी स्टेशन का जायजा लिया. मौके पर इन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर, पार्किंग, बुकिंग काउंटर, माल गोदाम, कैरियर पॉइंट, फुटओवर ब्रिज सहित अन्य जगहों का निरीक्षण किया. इस मौके पर इन्होंने मानसी के स्टेशन मास्टर अनिल कुमार से कई तरह की जानकारी ली. जिसमें इन्होंने मानसी में लंबित रेल कार्यों को समय रहते पूरा करने का निर्देश दिया. निरीक्षण में मानसी रेलवे स्टेशन के साफ-सफाई को लेकर के कई तरह की जानकारी अधिकारी से लेते हुए साफ-सफाई की व्यवस्था और बेहतर करने का निर्देश दिया. वही बस स्टैंड तरफ एक नंबर रेलवे कैंपस से अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया. इधर डीआरएम ने मानसी रेलवे स्टेशन पर क्रुलौजिक रनिंग रूम का उद्घाटन भी किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >