महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में सिलीगुड़ी ने खगड़िया को हराया

महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में सिलीगुड़ी ने खगड़िया को हराया

गोगरी. गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्थानीय भगवान इंटर विद्यालय के मैदान में फाइव स्टार सोशल एंड स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में एक दिवसीय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला गया. खगड़िया और सिलीगुड़ी के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में सिलीगुड़ी ने खगड़िया को 3-0 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. खेले गए मुकाबले में शुरू से ही सिलीगुड़ी की टीम दबदबा बनाये रही. खगड़िया की टीम ने भी कड़ी टक्कर दी. लेकिन खेल की समाप्ति तक एक भी गोल करने में सफल नहीं रही. हाफ टाइम तक सिलीगुड़ी की टीम एक गोल से आगे थी. दूसरे हाफ में सिलीगुड़ी की ओर से दो और गोल किए गए. जिससे जीत का अंतर बड़ा हो गया. मैच को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक मैदान के चारों ओर उपस्थित थे. दर्शकों ने दोनों टीम का उत्साहवर्धन किया. मैच का विधिवत उद्घाटन परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के विधायक बाबूलाल शौर्य ने किया. उसके बाद विधायक श्री शौर्य ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय लिया. साथ ही फाइव स्टार क्लब के सदस्यों से भी परिचय प्राप्त किया. उद्घाटन के बाद विधायक ने कहा कि इस तरह का आयोजन होने से क्षेत्र में एक जुटता माहौल बनता है. खेल हमें भाईचारा का संदेश देता है. साथ ही खेल का आयोजन होने से मानसिक के साथ-साथ शारीरिक विकास भी होता है. उन्होंने कहा कि इस मैदान पर बराबर कुछ ना कुछ खेल का आयोजन होते रहना चाहिए. उन्होंने फाइव स्टार क्लब के सदस्यों से आग्रह किया कि समय-समय पर सभी खेलों का आयोजन आप लोगों के द्वारा होता रहे इसके लिए मेरी तरफ से पूरी मदद की जाएगी. उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से भी फाइव स्टार क्लब को खेल सहित किसी भी आयोजन में भरपूर सहयोग करने का आग्रह किया. खेल समाप्ति के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया. युवा सामाजिक कार्यकर्ता रॉबिन स्मिथ के द्वारा प्रत्येक गोल पर 2100 रुपये खिलाड़ी को भेंट किया गया. साथ ही नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी के द्वारा विजेता एवं उपविजेता को ट्रॉफी दी गयी. कार्यक्रम को सफल बनाने में फाइव स्टार सोशल एंड स्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक सुबोध कुमार सिन्हा, सचिव अरुण कुमार, शंकर मोटर्स के जी एम आशीष चक्रवर्ती, रिचा चक्रवर्ती, संजीव कुमार संजय, विनोद कुमार मंडल, सुमन सिन्हा, मनोज कुमार गुप्ता, राजा यादव, रॉबिन स्मिथ, ब्रजेश कुमार, पवन पासवान, रमेश कुमार, दिनेश मंडल, विपिन मंडल, तरुण कुमार बिक्कू, सज्जन जायसवाल, सैनिक स्कूल के सचिव सुबोध कुमार, वीरेंद्र कुमार विक्रम, नगर परिषद के उपसभापति राजेश कुमार पंडित, अमर कुमार सिन्हा, विनोद अडानीवाल, प्रमोद चौधरी, सौरभ कुमार चंदन, साक्षी सिंह, कृष्ण सिंह, विशाखा पटेल, गुनगुन, चंदा कुमारी, निशा कुमारी, प्रभा कुमारी, शीलू कुमारी, रितु मिश्रा, आयुष पराशर, आरव पराशर, शिल्पी कुमारी, सिद्धार्थ आर्यन, चिकु, पिकु सहित फाइव स्टार के सभी सदस्यों ने आम भूमिका निभाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GUNJAN THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >