बिहार पुलिस के लिए चयनित अभ्यर्थियों को किया गया सम्मानित

बिहार पुलिस के लिए चयनित अभ्यर्थियों को किया गया सम्मानित

खगड़िया. बिहार पुलिस के लिए चयनित दो दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों को मंगलवार को सम्मानित किया गया. प्रखंड के हरिपुर हाई स्कूल मैदान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह ब्रेव सेना भर्ती द्वारा आयोजित किया गया. उन्हें मेडल और मोमेंटो से सम्मानित किया गया. ट्रेनर एंड गाइड (एथलेटिक्स स्टेट प्लेयर) राजू कुमार, जदयू मीडिया सेल प्रदेश अध्यक्ष मनीष पटेल, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बरुण गांधी, सुशील कुमार, राकेश कुमार, मनोज कुमार, कुणाल कुमार, एम पटेल ने सम्मानित किया. बरुण गांधी ने बताया कि अलौली से दो दर्जन से अधिक युवाओं का चयन बिहार पुलिस ने हुआ है.

चयनित अभ्यर्थी नेहा यादव, जूली सिंह, मीनू प्रजापति, गुड़िया सिंह, सपना सिंह, शिल्पी सिंह, काजल यादव, नर्मदा, अर्पण सिंह, सरिता, प्रीति, नीतीश यादव, अभिमन्यु, मो. ओसामा, सोनू झा, विशाल सिंह, बिट्टू, मो. कैफ, अवधेश, रूपेश, मो मुनाजिर को माला व शॉल पहनाकर सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >