कुष्ठ रोग के उन्मूलन को लेकर 10 दिवसीय मरीज सर्च अभियान शुरू

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर के बीएचएम अशोक कुमार यादव के पर्यवेक्षण में शुभारंभ की गई.

बेलदौर. पीएचसी में सोमवार को संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर 10 दिवसीय कुष्ठ रोगी खोजी अभियान दल को रवाना किया गया. जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कुष्ठ रोग उन्मूलन को लेकर 6 अक्टूबर से लेकर 15 अक्टूबर तक कुष्ठ रोगी खोजी अभियान चलाया जाना प्रस्तावित है. उक्त अभियान की सफलता को लेकर प्रखंड क्षेत्र के सभी 203 आशा कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी गयी है. वहीं आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर कुष्ठ रोग से पीड़ित लोग को चिह्नित किया जाना है ताकि पीड़ित मरीज का बेहतर इलाज स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किया जा सके. उक्त कार्यक्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर के बीएचएम अशोक कुमार यादव के पर्यवेक्षण में शुभारंभ की गई. उन्होंने बताया कि सभी आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाना है जो व्यक्ति कुष्ठ रोग से पीड़ित है उसे खोज कर स्वास्थ्य केंद्र भेजा जाए, जिसका समुचित इलाज कराया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >