होली को लेकर एसडीपीओ ने किया फ्लैग मार्च

एसडीपीओ ने बताया कि लहरिया कट बाइक चलाने वाले व उत्पात मचाने वालों पर पैनी नजर रहेगी

गोगरी. होली पर्व को शांति व सामाजिक सौहार्द वातावरण में मनाने को लेकर गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने रविवार को फ्लैग मार्च किया. उन्होंने गोगरी, महेशखूंट और परबत्ता थाना परिसर से निकलकर पूरे थाना क्षेत्र और नगर क्षेत्र का भ्रमण किया. उनके साथ गोगरी थानाध्यक्ष परशुराम सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार, सहित महेशखूंट थाना , परबत्ता थाना के पुलिस पदाधिकारी समेत कई थाना के पुलिस पदाधिकारी व बल मौजूद थे. एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने बताया कि आगामी होली पर्व को देखते हुए हमलोगों ने आमलोगों के बीच सामाजिक सौहार्द बनाने को लेकर फ्लैग मार्च किया गया है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि होली पर्व को शांति व सामाजिक सौहार्द के साथ मनाएं. एसडीपीओ ने बताया कि लहरिया कट बाइक चलाने वाले व उत्पात मचाने वालों पर पैनी नजर रहेगी. माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने कहा की ने कहा कि होली और रमजान के पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाए, इसलिए फ्लैग मार्च निकालकर असामाजिक तत्वों और हुड़दंग करने वालों को आगाह किया जा रहा है. क्योंकि अगर ये किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना करने का प्रयास करते हैं, तो तैनात मजिस्ट्रेट और पुलिस बल द्वारा फौरन कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >