बेलदौर. नपं बेलदौर स्थित सीएचसी पहुंचकर गुरुवार को एसडीओ गोगरी संजय कुमार ने गहन औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान इन्होंने डा अभिनव विशाल को ओपीडी के साथ साथ इमरजेंसी, प्रसव वार्ड की जिम्मेवारी संभालते पाये. निरीक्षण के दौरान सीएचसी प्रभारी के सीएचसी से अनुपस्थित रहने को लेकर कर्मियों ने जिले की बैठक में भाग लेने की बात बताई. निरीक्षण के क्रम में जांच घर में गंदगी पाया एवं डॉक्टर का रोस्टर चार्ट नहीं देख तुरंत रोस्टर चार्ट लगवाया. इसके अलावे इन्होंने दवा वितरण काउंटर का निरीक्षण करने के दौरान दवाई पर धूल देख नाराजगी जाहिर किया एवं सिस्टमैटिक ढंग से दवाई काउंटर में लगाने का हिदायत दिया इसके अलावे इन्होंने पूर्व में किए गए निरीक्षण के दौरान मिली खामियों एवं सुधार के बारे में जानकारी ली. कर्मियों ने बताया कि एंबुलेंस को बदल दिया गया है वहीं ओपीडी कक्ष के निरीक्षण के दौरान उपस्थित मरीजों से मिल रहे हैं सुविधाओं के बारे में भी इन्होंने जानकारी ली. इस संबंध में एसडीओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सीएचसी का संचालन संतोषजनक पाया गया एवं व्यवस्था में सुधार को लेकर कई आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं. मौके पर बीसीएम दीपक कुमार डाटा एंट्री ऑपरेटर सौरभ कुमार समेत एएनएम मौजूद थे.
एसडीओ ने किया सीएचसी का निरीक्षण, गड़बड़ी दुरूस्त करने के दिये निर्देश

एसडीओ ने किया सीएचसी का निरीक्षण, गड़बड़ी दुरूस्त करने के दिये निर्देश
Copied link
निरीक्षण के दौरान सीएचसी प्रभारी के सीएचसी से अनुपस्थित रहने को लेकर कर्मियों ने जिले की बैठक में भाग लेने की बात बताई