परबत्ता. प्रखंड के सौढ उत्तरी पंचायत स्थित बुद्धनगर भरतखण्ड गांव में मनोज यादव के दरवाजे पर एक दिवसीय सत्संग का आयोजन किया गया. महर्षि मेही आश्रम पसराहा से पधारे संत स्वामी कृपानंद बाबा ने कहा कि जिस स्थान पर सत्संग किया जाता है वह स्थान पवित्र हो जाता है. वहीं जो भक्त सत्संग में भाग लेते हैं वह भवसागर से तर जाते हैं. उन्होंने कहा कि ईश्वर ने मानव रूपी शरीर दिया है. यह मानव शरीर पूर्व जन्मों की कठिन तपस्या से प्राप्त होता है. इसलिए मानव को अपना जीवन बेकार व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए. मंच का संचालन सिद्धार्थ कुमार ने किया. मौके पर मंटू यादव, अजय यादव, मुन्ना यादव, नित्यानंद यादव, शिक्षक सिद्धार्थ कुमार, गोपाल यादव, रामप्रसाद यादव, कपिलदेव यादव, सुनील यादव, राधेश्याम साह, देवकुमार यादव , उत्कर्ष कुमार, सार्थक कुमार, टुनटुन साह, प्रीतम कुमार, चमकलाल मालाकार, चंद्रशेखर यादव,अमरजीत कुमार, राजकिशोर जायसवाल, श्रवण साह, फूलकुमार यादव, अघोरी पासवान, रामचरित्र शर्मा, दशरथ मालाकार, शंभू मंडल, रमेश यादव,विलास साह सहित सैकड़ों सत्संग प्रेमी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
