सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

सीएचसी पहुंच मामले की छानबीन करती पुलिस

-सीएचसी पहुंच मामले की छानबीन करती पुलिस बेलदौर .थाना क्षेत्र के बोबिल पनसलवा पीडब्ल्यूडी पथ पर सिकंदरपुर गांव समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. जबकि दूसरा बाइक पर सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायलावस्था में किशोर को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए बेलदौर सीएचसी भिजवाया. सीएचसी में घायल किशोर का इलाज चल रहा है. घटना बुधवार देर रात को पनसलवा बोबिल पीडब्ल्यूडी पथ पर सिकंदरपुर गांव के समीप की बताई जा रही है. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि तिलाठी गांव निवासी नंदलाल साह का पुत्र सुमन कुमार एवं गुलाब मुखिया का पुत्र सुरेंद्र कुमार एक ही बाइक पर बोबिल गांव की ओर जा रहा था .इसी दौरान घटनास्थल समीप अचानक सड़क पर आए भेड़िया को बचाने में बाइक असंतुलित होकर गड्ढे में पलट गया . जिसके कारण सड़क दुर्घटना घटित हुई. सूचना पर मिलने पर पहुंच डायल 112 के पुलिस पदाधिकारी ने दोनों घायल को इलाज के लिए बेलदौर सीएचसी लेकर आ रहे थे, लेकिन रास्ते में ही सुमन कुमार की मौत हो गई . वही बेलदौर सीएचसी के चिकित्सक ने सुमन कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल किशोर सुरेंद्र कुमार का इलाज जारी है . ग्रामीणों ने बताया कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था . वही घटना की सूचना मिलते ही नगर पंचायत बेलदौर के उप चेयरमैन प्रतिनिधि सूरज कुमार, पूर्व पंसस विकास साह समेत दर्जनों ग्रामीण सीएचसी पहुंचे एवं घायल का हाल जाना एवं मृतक के परिजनों को ढांढस बढ़ाते प्रशासन से अविलंब मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिलवाने की भी मांग किया है . वही युवक के मौत के बाद पीड़ित परिजन बेलदौर सीएचसी पहुंचे एवं शव देख बिलख बिलख कर रोने लगे, परिजनों के चीत्कार से सीएचसी परिसर में मातमी सन्नाटा पसर गया. वही घटना की सूचना मिलते ही बेलदौर पुलिस बेलदौर सीएचसी पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया में जुट गये व दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी जब्त कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी. इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. वही घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >