महेशखूंट. संत रविदास जी की 649 वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया. महेशखूंट कुंवारी टोला में रविवार को माघ पूर्णिमा के दिन हरिलाल दास की अध्यक्षता धूमधाम से मनाया गया. अनुयायियों ने उनके तेल चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर नमन किया. अनुयायियों द्वारा शोभा यात्रा निकाला गया. शोभा यात्रा पूवारी टोला से गाजा बाजा के साथ निकाला गया. आसाम रोड चौक, लोहिया चौक, केशव चौक, काजी चौक, पुरानी बाजार, नया बाजार सहित पूरे महेशखूंट बाजार का भ्रमण करते हुए सभा स्थल तक पहुंचा. रामविलास दास ने जयंती समारोह में भाग लेने आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा संत रविदास जी का जन्म 16 वीं सदी में माघी पूर्णिमा के दिन हुआ था. मौके पर अजीत दास, पुलकित दास, रामचंद्र दास आदि मौजूद थे.
महेशखूंट में धूमधाम से मना संत रविदास जयंती
महेशखूंट में धूमधाम से मना संत रविदास जयंती
