सदर विधायक ने सिविल सर्जन को किया सम्मानित

दर अस्पताल पूरे देश में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानव में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है

खगड़िया. सदर अस्पताल पूरे देश में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानव में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है. बुधवार को सदर अस्पताल के उपाधीक्षक कक्ष में सिविल सर्जन डॉ अमिताभ कुमार सिन्हा, उपाधीक्षक डॉ आरएन चौधरी, पूर्व उपाधीक्षक डॉ वाईएस प्रयासी, डीपीएम प्रभात कुमार राजू, अस्पताल प्रबंधक प्रणव कुमार को सदर विधायक छत्रपति यादव ने अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अमिताभ कुमार सिन्हा ने कहा कि पुरस्कार में अहम भूमिका सफाई कर्मियों की है. कहा कि दिन रात अपने कार्य में लगे रहने वाले चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना की. मौके पर सदर अस्पताल के डॉ अभय कुमार, डॉ निहारिका नित्या, डॉ निशांत राज, डॉ सुनीता कुमारी, डॉ कुमारी श्वेता, डॉ हरिनंदन पासवान, ओटी प्रभारी लाल बाबू कुमार, पंकज कुमार रंजन और अमनी कुमार, डाटा ऑपरेटर कुमार राजन सहित कई कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >