रामधुनी यज्ञ से मिलता है आधात्मिक शांति : डॉ सलील

मानसी प्रखंड के पूर्वी ठाठा पंचायत के आंबेडकर नगर चैधा बांध पर दो दिवसीय रामधुनी महायज्ञ मंगलवार को शुरू किया गया

मानसी. मानसी प्रखंड के पूर्वी ठाठा पंचायत के आंबेडकर नगर चैधा बांध पर दो दिवसीय रामधुनी महायज्ञ मंगलवार को शुरू किया गया. दो दिवसीय रामधुनी यज्ञ का उद्घाटन भाजपा नेता डॉ सलील कुमार ने किया. उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से शांति व सद्भाव का पैगाम जाता है. आयोजन से लोगों में भाई चारा बना रहता है. लोगों को आध्यात्यमिक शांति मिलती है. मिली जानकारी के अनुसार रामधुनी यज्ञ शुरू होने से पहले दर्जनों कुंवारी कन्याओं ने कलश शोभायात्रा में भाग लिया. कलश यात्रा यज्ञ स्थल से गांव भ्रमण करते हुए गंडक नदी किनारे पहुंचा. जहां पंडितों के मंत्रोंउच्चारण के बाद श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा. पुन: यज्ञ स्थल के लिए निकल गए. वहीं कलश शोभायात्रा में गाजे बाजे के साथ श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए यज्ञ स्थल पहुंचे. लोगों द्वारा रास्ते में श्रद्धालुओं के लिए पानी, सरबत पिलाते नजर आयें. मौके पर अध्यक्ष राणा महतो, वार्ड सदस्य अवधेश सिंह, सचिव अकलू पासवान, अमोल कुमार, राजेश पासवान, सुधीर पासवान, अरुण पासवान, अशोक पासवान, सिकंदर भगत, वकील पासवान, नीतीश कुमार, दिलीप दास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >