महेशखूंट में तीन दिवसीय श्री श्री 108 रामधुनी महायज्ञ शुरू

महेशखूंट में तीन दिवसीय श्री श्री 108 रामधुनी महायज्ञ शुरू

महेशखूंट. गोगरी प्रखंड के महेशखूंट इंगलिश टोला में तीन दिवसीय रामधुनी महायज्ञ की शुरूआत की गयी. गुरुवार को तीन दिवसीय महायज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा इंगलिश टोला से निकलकर असाम रोड चौक होते हुए इलाके का भ्रमण कर यज्ञ स्थल पहुंचा. यज्ञ का उद्घाटन ग्राम पंचायत राज महेशखूंट की मुखिया श्वेता कुमारी ने किया. मौके पर विशिष्ट अतिथि सह जदयू जिलाध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के नेता प्रवीण कुमार चौरसिया ने बताया कि यज्ञ आठ जून तक होगी. उन्होंने बताया कि सहरसा, बेगूसरसय,नेपाल तथा चौथम की मंडली कीर्तन भजन करेंगे. रामधुनी महायज्ञ के अध्यक्ष अरुण केसरी, जिला उपाध्यक्ष जेडीयू सह राजनीति सलाहकार जेडीयू बिहार, मुख्य सदस्य इंद्रदेव केसरी , मनोहर केसरी, राजनीति केसरी, प्रहलाद केसरी, मनोज केसरी, रवि केसरी, सतीश केसरी, रामेश्वर केसरी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >