रहीमपुर में मनायी गयी रामास्वामी पेरियार की जयंती

इस दौरान रामास्वामी पेरियार के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया

खगड़िया. सदर प्रखंड के रहीमपुर मध्य पंचायत के नन्हकू मंडल टोला स्थित मेनका कार्तिकेय सदन के सभाकक्ष में शनिवार को महान समाज सुधारक रामास्वामी पेरियार की जयंती मनायी गयी. इस दौरान रामास्वामी पेरियार के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया. जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि पेरियार केवल सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिज्ञ भर नहीं थे, बल्कि वे वास्तविक अर्थों में एक सामाजिक वैज्ञानिक थे. उन्होंने कहा कि पेरियार साहब ने रूढ़ियों, अंधविश्वास और जातिगत ऊंच-नीच की जंजीरों को तोड़ने के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया. उन्होंने वंचित, शोषित और उपेक्षित समाज को नई चेतना प्रदान की. पेरियार का जीवन हमें तार्किकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और मानव-मूल्यों पर आधारित समाज निर्माण का संदेश देता है. मौके डॉ अमित कुमार, सेवानिवृत पुलिस इंस्पेक्टर जयजयराम पासवान,संजय पासवान, सुबोध पासवान, हरिवंश कुमार,चन्दन पासवान,शिवम, सूर्यवंश, श्रीराम पासवान आदि लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >