बकाया पैसे मांगने पर शिक्षक ने मिठाई दुकानदार को धक्का देकर खोलते तेल में गिराया

बकाया पैसे मांगने पर शिक्षक ने मिठाई दुकानदार को धक्का देकर खोलते तेल में गिराया

बेलदौर. गणतंत्र दिवस के अवसर पर पिरनगरा गांव में जलेबी का बकाया पैसा मांगने पर शिक्षक ने दुकानदार को खोलते तेल में धक्का देकर गिरा दिया, जिससे दुकानदार झुलस गया. लोगों ने दुकानदार को पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया. घटना 26 जनवरी की है. पीड़ित मिठाई दुकानदार पिरनगरा गांव निवासी लक्ष्मी साह के पुत्र प्रकाश साह ने थाने में आवेदन देकर कहा कि 25 जनवरी को आदर्श इंटर विद्यालय परिसर में आयोजित मेला में मध्य विद्यालय पिरनगरा के शिक्षक माली गांव निवासी विरेंद्र यादव जलेबी लेने के लिए दुकान पहुंचा. गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह 8 बजे 50 किलो जलेबी का ऑर्डर दिया. सोमवार की सुबह छात्रों के साथ जलेबी लेने आया. जब जलेबी का पैसा मांगा तो आक्रोशित होकर उक्त शिक्षक गाली-गलौज करते धक्का देकर कराही में खोल रहे तेल में गिरा दिया, जिससे वह झुलस गया. इसी दौरान आरोपित शिक्षक जेब से करीब 1500 रुपये निकाल. लिया. इधर, थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >