आज महाशिवरात्रि पर्व पर निकलेगी भोले भंडारी की मनमोहक बारात

फल व पूजा के सामान की जमकर खरीदारी हुई

खगड़िया. देवाधिदेव महादेव के विवाह से जुड़े पर्व महाशिवरात्रि को लेकर वातावरण भक्तिमय हो गया है. रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा भोले भंडारी की मनमोहक बारात निकाली जाएगी. जिले भर में तैयारियां पूरी कर ली गयी है. जगह-जगह शिव बारात निकाली जायेगी व झांकियां निकलेंगी. इसके लिए पूजा समितियों व स्थानीय लोग शिवालयों में शिवरात्रि की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा था. महाशिवरात्रि के निमित्त शनिवार को बाजारों में चहल-पहल बढ़ी रही. फल व पूजा के सामान की जमकर खरीदारी हुई. महाशिवरात्रि के पर्व को शांतिपूर्वक व सौहार्द के साथ संपन्न कराने के लिए पुलिस बल को प्रतिनियुक्त कर दिया गया. सभी थानों में एक क्यूआरटी का गठन किया गया है, जिसमें शामिल दंडाधिकारी व पुलिस के जवान तत्काल किसी अप्रिय सूचना पर मौके के लिए कूच कर जायेंगे.

फूलों से सजाया गया श्री चित्रगुप्त मंदिर

महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री चित्रगुप्त मंदिर को फूलों से सजाया गया है. शिव भक्तों को जलाभिषेक करने में दिक्कत नहीं हो इसके लिए व्यवस्था की गई है. शिवरात्रि आयोजन समिति के संयोजक नवीन कुमार सिन्हा ने बताया कि पुरुष और महिलाओं को अलग अलग पंक्ति में शिव मंदिर में प्रवेश और निकास करने की व्यवस्था की गयी है. आयोजन समिति के सदस्य अधिवक्ता मुकेश कुमार, अनिल कुमार सिन्हा, अधिवक्ता अजिताभ सिन्हा, गोपाल कुमार, अनन्त कुमार सिन्हा, संजीव मिश्रा आदि ने शिवभक्तों से श्रद्धा पूर्वक शिवरात्रि के अवसर पर जलाभिषेक और शिव पार्वती विवाह कार्यक्रम में शामिल होने की अपील किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >