बुद्धनगर में नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली शोभायात्रा

प्रखंड के सौढ उत्तरी पंचायत के बुद्धनगर वार्ड संख्या 11 में नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा

परबत्ता प्रखंड के सौढ उत्तरी पंचायत के बुद्धनगर वार्ड संख्या 11 में नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा. इससे पहले शुक्रवार को कलश शोभायात्रा निकाली गयी. कलश शोभा यात्रा में दर्जनों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. शनिवार से नौ दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ होगा. श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का धार्मिक अनुष्ठान 26 अप्रैल तक आयोजित होगा. ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं को श्री राम कथा व शिव कथा का रसपान कराने के लिए कथा व्यास पूर्वानंद जी महाराज पहुंच चुके हैं. प्रतिदिन संध्या पांच बजे से रात्रि 10 बजे तक कथा का आयोजन किया जायेगा. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है. भगवती मंदिर भरतखंड गंगा से कुमारी कन्याओं एवं महिलाओं ने कलश में जल भरकर शोभायात्रा निकाली. गाजे-बाजे के साथ यह यात्रा यज्ञ मंडप तक पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ कलश की स्थापना की गयी. मुखिया प्रतिनिधि उमेश सिंह, कैलाश यादव, अभिजीत पटेल, राजा कुमार सिंह, गोपाल यादव, मनोज यादव, मंटू यादव, कपिल देव यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >