खगड़िया. परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के भरतखंड ( नयावास ) निवासी स्व कनक लाल झा एवं सेवानिवृत्त शिक्षिका जयंती देवी के पुत्र अवधेश कुमार झा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया. बताते चलें कि सर्वोदय सह शिक्षा विद्यालय सेक्टर 8 रोहिणी दिल्ली के प्रिंसिपल अवधेश झा के नेतृत्व में 18 बच्चों ने मेडिकल एवं 13 बच्चों ने इंजीनियरिंग में सफलता हासिल की थी. इस विद्यालय में नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई होती है. राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित होने पर अवधेश कुमार झा को जिले के शिक्षाविद सामाजिक कार्यकर्ता बुद्धिजीवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
