मानसी. प्रखंड के पश्चिमी ठाठा पंचायत के वार्ड संख्या 12 चुकती गांव निवासी विजय ठाकुर की 45 वर्षीय पत्नी संगीता देवी शनिवार की शाम प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी. जिसे मानसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां महिला को स्वास्थ्य केंद्र पर दो घंटे तक रोक कर किसी तरह से इलाज किया गया. जहां गंभीर हालत देखकर डाक्टर ने महिला को रेफर कर दिया. जहां सदर अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया. वही पश्चिमी ठाठा पंचायत सरपंच मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानसी में कुशल महिला डाक्टर नहीं रहने के कारण अक्सर गर्भवती महिलाओं को मानसी से रेफर कर दिया जाता है. सरपंच ने बताया मानसी स्वास्थ्य केंद्र में उचित इलाज एवं संसाधन की कमी रहती. जिससे गर्भवती महिलाओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. सरपंच मनोज कुमार ने बताया कि मानसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में असुविधा सहित उपकरण सुविधा नहीं रहने का आरोप लगाते हुए कहा आज कुशल महिला डाक्टर नहीं रहने के कारण एवं एन एम सहित आशा के भरोसे छोड़ देने के कारण महिला की जान चली गयी. उन्होंने जिला प्रशासन से कुशल महिला डाक्टर को नियुक्त करने की मांग की. मौके पर वार्ड सदस्य राजेश कुमार, स्थानीय डाक्टर सुधार कुमार, दिनकर पंडित, पिंटू ठाकुर, नागो ठाकुर, मुखिया प्रतिनिधि ओम यादव आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
