नीतीश हत्याकांड के आरोपितों के घर पुलिस ने की कुर्की जब्ती की कार्रवाई

नीतीश हत्याकांड के आरोपितों के घर पुलिस ने की कुर्की जब्ती की कार्रवाई

प्रतिनिधि, खगड़िया

चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी तिलो महतो के पुत्र नीतीश कुमार की हत्या मामले के आरोपितों के घर पुलिस ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई की है. शनिवार को चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष सिंटू कुमार के नेतृत्व में सदर इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के उपस्थिति में हत्यारोपितों के घर कुर्की की कार्रवाई की गयी. पुलिस ने हत्यारोपित आवास बोर्ड निवासी कारे लाल यादव के पुत्र अमन कुमार, अनिल यादव उर्फ छूतहर यादव के पुत्र चंदन चांद, पुलिस यादव के पुत्र भुल्ला यादव उर्फ रौशन कुमार के घर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की है. उल्लेखनीय है कि आवास बोर्ड में बदमाशों नीतीश कुमार की हत्या करंट लगाकर कर दिया था. हत्या आरोपितों के घर पुलिस ने इस्तेहार चिपकाया था. इस्तेहार चिपकाने के बाद हत्यारोपित परबत्ता थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव निवासी रामथल यादव के पुत्र प्रशांत कुमार को दो दिन पहले चित्रगुप्त नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. अन्य आरोपितों के घर कुर्की की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >