चोरी मामले के दो आरोपित को पुलिस ने भेजा जेल

चोरी मामले के दो आरोपित को पुलिस ने भेजा जेल

परबत्ता. पुलिस ने मोबाइल व नगदी चोरी करने के आरोप में सलारपुर गांव से राजन यादव के 20 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार व गौतम यादव उर्फ दुभला के 22 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ बजरंगी को हिरासत में लिया. पुलिस ने उसके पास से तीन मोबाइल फोन पुलिस के द्वारा जब्त किया है. वही पूछताछ के दौरान इन दोनों के निशानदेही पर एक अन्य संदिग्ध को हिरासत में लिया है. हालांकि बताया जा रहा है की चोरी का एक मोटरसाइकिल भी पुलिस के द्वारा जब्त किया गया है. फिलहाल इन मामलों की पड़ताल चल रही है. इधर हिरासत में लिए गए अंकित एवं अभिषेक को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है. बता दे की परबत्ता थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है, हालांकि पुलिस ने मामलों से निपटने के लिए एक टीम गठित की जिसके द्वारा कुछ मामलों में सफलता हाथ लगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >