घर से भागी नाबालिग को पुलिस ने भेजा संरक्षण गृह

घर से भागी नाबालिग को पुलिस ने भेजा संरक्षण गृह

खगड़िया. स्थानीय जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने हिरासत में लिया, जिसके बाद नाबालिग लड़की से पूछताछ की गयी. प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राम व महिला आरक्षी नीरज कुमारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि वह घर वालों से नाराज होकर भाग आयी. इसी दौरान किसी ट्रेन से वह खगड़िया पहुंच गयी. पुलिस ने बताया कि लड़की की पहचान कटिहार जिले के मिर्ची वाड़ी निवासी के रूप में की गयी. प्रभारी निरीक्षक अरविंद ने बताया कि बरामद लड़की को चाईल्ड हेल्प लाईन संरक्षण गृह भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >