गोगरी में पुलिस की छापेमारी, अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद, बाइक छोड़कर फरार हुए बदमाशों की तलाश तेज

Khagaria News : गोगरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर अवैध पिस्टल, कारतूस और बाइक जब्त की है. सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन अपराधी बाइक छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Khagaria News : गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर कांग्रेस ऑफिस के समीप शनिवार की देर रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी और कथित हथियार तस्कर अवैध हथियार के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू कर दी.

पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश

पुलिस टीम को देखते ही एक बाइक पर सवार बदमाश वाहन छोड़कर भागने लगे. सशस्त्र पुलिस बल ने उनका पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वे फरार होने में सफल रहे. भागने के दौरान बदमाश अपने पास रखा अवैध हथियार और कारतूस वहीं छोड़ गए.

देसी पिस्टल, कारतूस और बाइक जब्त

पुलिस ने मौके से एक अवैध देसी पिस्टल, आधा दर्जन से अधिक जिंदा कारतूस और पल्सर बाइक (नंबर BR 34U 8315) जब्त कर ली. बरामद सामान को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी

थानाध्यक्ष अरबिंद कुमार ने बताया कि बाइक चालक और वाहन मालिक के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. आसपास के क्षेत्रों में भी संदिग्धों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है. अधिकारियों का दावा है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रणवीर कुमार

रणवीर कुमार प्रिंट माध्यम में 13 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. गोगरी (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >