विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

परबत्ता. विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान हो चुका है. प्रशासन चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने को लेकर मुस्तैद हैं. मंगलवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च में स्थानीय पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने भाग लिया. परबत्ता थानाध्यक्ष के नेतृत्व में परबत्ता थाना से फ्लैग मार्च की शुरुआत हुई. जिसके बाद पुलिस ने सिराजपुर, रहीमपुर मोड़, श्रीरामपुर ठूठी, डुमरिया बुजुर्ग, अगुवानी बस स्टैंड होते हुए लगार, सलारपुर चौक तक फ्लैग मार्च किया गया. फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों ने मतदाताओं को भय मुक्त वातावरण में वोटिंग करने की अपील की. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य मतदाताओं में विश्वास पैदा करना और असामाजिक तत्वों में भय कायम करना है, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >