स्कूल स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को किया रवाना

शारीरिक शिक्षक शशिकांत कुमार ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को मंगलवार को खेल भवन से रवाना किया गया.

दरभंगा में होगी अंडर 19 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता आज से 15 सितंबर तक आयोजित होने वाली कबड्डी में स्कूली बालिका लेंगे भाग खगडिया. दरभंगा में आयोजित होने वाली बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को रवाना किया गया. शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक ने बताया कि दरभंगा में आज से 15 सितंबर के बीच आयोजित होने वाली स्कूल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए बालिका खिलाड़ियों का चयन किया गया था. शारीरिक शिक्षक शशिकांत कुमार ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को मंगलवार को खेल भवन से रवाना किया गया. उन्होंने बताया कि सीएस प्लस टू स्कूल माड़र की लक्ष्मी कुमारी, अनुष्का कुमारी, मुस्कान कुमारी, लक्ष्मी कुमार टू, अंशु कुमारी, सुप्रिया कुमारी, कन्या उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय देवका चौथम की करिश्मा कुमारी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बन्देहरा सुलेखा कुमारी, प्रीति प्रिया, उच्च विद्यालय रामगंज संसारपुर की स्नेहा कुमारी, कोमल कुमारी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय चंद्र नगर रांको की साक्षी कुमारी का चयन अंडर 19 कबड्डी प्रतियोगिता के लिए किया गया. उन्होंने बताया कि सीएस माड़र के पीटीआई राज कुमार, आर्य वृत्ति कन्या मध्य विद्यालय खगड़िया के पीटीआई नीता कुमारी को टीम प्रभारी के साथ रवाना किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >