पर्यावरण दिवस पर प्रखंड परिसर में किया गया पौधरोपण

पर्यावरण दिवस पर प्रखंड परिसर में किया गया पौधरोपण

चौथम. विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में अधिकारियों व कर्मियों ने पौधरोपण किया. इस दौरान मनरेगा के तहत सघन पौधरोपण कार्यक्रम भी चलाया गया. पौधरोपण कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम प्रखंड आईटी परिसर पार्क में बीडीओ मोहम्मद मिनहाज अहमद, सीओ रवि राज व पीओ अरविंद कुमार झा की मौजूदगी में प्रखंड परिसर में दर्जनों महोगनी के पौधे लगाए गए. बीडीओ ने बताया कि इस पर्यावरण दिवस के मौके पर जहां प्रखंड के 13 पंचायत के सभी मतदान केंद्रों पर पौधरोपण बीएलओ के द्वारा किए जायेंगे. तो वही पंचायत भवन, विद्यालय और सरकारी भवन आदि परिसर में भी पौधरोपण किये जाएंगे. इस अभियान के तहत मनरेगा पीओ ने बताया कि यह सभी पौधा मनरेगा के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >