विद्यालय परिसर में किया गया पौधरोपण

विद्यालय परिसर में किया गया पौधरोपण

परबत्ता. प्रखंड क्षेत्र के मध्य विधालय विष्णुपुर में मंगलवार को छात्र -छात्राओ ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया. प्रभारी प्रधानाध्यापिका डेजी कुमारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधरोपण जरूरी है. “हरा भरा विद्यालय ” का अर्थ है एक ऐसा स्कूल जो पर्यावरण के प्रति जागरूक और उसके संरक्षण स्थिरता और पर्यावरण के बारे में सिखाता है. धरती को बचाने के तरीकों में अधिक से अधिक पेड़ लगाना, ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों का उपयोग करना, पानी की बर्बादी को कम करना, बिजली की बचत करना, प्लास्टिक के उपयोग को कम करना, गैर-नवीकरणीय संसाधनों का संरक्षण, विभिन्न वनस्पतियों और जीवों का संरक्षण करना, प्रदूषण को कम करने के लिए कदम उठाना आदि शामिल हैं. मौके पर रबीश कुमार, संतोष कुमार साह, अमरनाथ साह, तनुजा कुमारी, शबनम कुमारी, शहनवाज आलम, शाकिर करीम आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >