जनगणना को लेकर कर्मियों को मिला प्रशिक्षण

जनगणना को लेकर कर्मियों को मिला प्रशिक्षण

चौथम. प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन के सभा कक्ष में बुधवार को जनगणना कार्य को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में जीविका से जुड़े कर्मी, बाल विकास परियोजना, पंचायती राज विभाग, विकास मित्र, आवास सहायक सहित विभिन्न विभागों के कर्मियों ने भाग लिया. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य 17 अप्रैल से 1 मई तक आयोजित होने वाले जनगणना कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराना है. इस दौरान कर्मियों को बताया गया कि आम नागरिकों को एप के माध्यम से स्वयं जनगणना करने के लिए जागरूक एवं प्रेरित करना है. बीडीओ रंजीत सिंह ने बताया कि 17 अप्रैल से एक विशेष मुहिम चलाई जाएगी. जिसके तहत अधिक से अधिक लोग स्वयं ऐप के जरिए अपनी जनगणना कर सकें. उन्होंने कहा कि यह अभियान 1 मई तक चलेगा. इसके पश्चात प्रगणक घर-घर जाकर लोगों से मिलकर ऐप के माध्यम से जनगणना का कार्य पूरा करेंगे. प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंचायती राज पदाधिकारी प्रमथ मयंक, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, बीपीएम राजेश कुमार, मुखिया शशि भूषण कुमार, प्रिंस कुमार, सोनी कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि विकास कुमार, शिक्षक किशोर कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >