खगड़िया. शहर से सटे आवास बोर्ड स्थित मंजू वाटिका में जदयू की बैठक जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री की अध्यक्षता में हुयी. बैठक में एनडीए घटक दल के पदाधिकारियों ने भाग लिया. बैठक में परबत्ता विधानसभा क्षेत्र की जमीनी हकीकत पर चर्चा की गयी. जदयू जिला प्रवक्ता ने कहा कि परबत्ता विधानसभा में एनडीए की स्थिति न केवल सुदृढ़ बल्कि अजेय है. जनता अब विकास के नाम पर वोट दे रही है. जात-पात और झूठे वादों की राजनीति करने वाले महा गठबंधन के नेताओं को जनता नकार चुकी है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन और विकास कार्यों ने बिहार के हर जिले में भरोसे की नींव रखी है. जबकि महागठबंधन सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप और भ्रम फैलाने में व्यस्त है. महागठबंधन के नेता जितना भ्रम फैलाएंगे, जनता उतना ही एनडीए के साथ एकजुट होगी. उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की मजबूती ही देश के विकास की गारंटी है. भाजपा जिला मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय ने कहा कि बिहार की 2005 के पहले की दशा और वर्तमान स्थिति के आकलन पर जनता वोट करेंगी. भाजपा नेता मनीष यादव ने कहा कि मतदाता सब कुछ समझती है. मौके पर जदयू जिला उपाध्यक्ष सह अति-पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, भाजपा जिला महामंत्री डॉ इन्दूभूषण कुशवाहा, भाजपा नेता अंकित सिंह चंदेल, जिला महासचिव फिरदोस आलम, अनुज शर्मा, जदयू नेता हर्षवर्धन कुशवाहा, भाजपा विधानसभा प्रभारी नवीन सिन्हा, पंकज चौधरी, गणेश सिंह कुशवाहा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
