सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी मोना गुप्ता एवं थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से की

परबत्ता. थाना परिसर में गुरुवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की आवश्यक बैठक बुलाई गई. बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी मोना गुप्ता एवं थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से की. थानाध्यक्ष ने बैठक के दौरान सभी उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि पूजा एवं विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की अनहोनी उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी को मिलजुल कर काम करना होगा. उन्होंने कहा कि इस दिन खासकर पूजा-पाठ, विसर्जन, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान शांति और सुरक्षा के दृष्टिकोण से विशेष ध्यान दिया जाएगा. पूजा कमेटी को इसकी पूरी जानकारी पूर्व में ही देनी होगी इसके साथ ही, थाना प्रभारी ने सभी पूजा समितियों और स्थानीय संगठनों से अपील किया कि वे आयोजन के दौरान प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें और शांति व्यवस्था में सहयोग दें. मौके पर जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश यादव, भाकपा नेता कैलाश पासवान, सुधांशु कुमार, प्रवीण कुमार, रुपेश कुमार, बबलू कुमार, प्रिंस कुमार, हिमांशु कुमार, नितेश कुमार, राजा कुमार, आदर्श कुमार, धर्मेंद्र कुमार, महेश कुमार, पिंटू कुमार, नारद यादव, कविनंदन तिवारी, सिंधु प्रसाद सिंह, संजय सिंह, सुशील कुमार, चंदन कुमार, गोपाल कुमार समेत दर्जन उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >