होली व रमजान को लेकर मानसी थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

होली व रमजान शांति पूर्वक मनाने का आग्रह किया.

मानसी. थाना परिसर में होली व रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक हुयी. थाना अध्यक्ष दीपक कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुयी. प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि जनता स्थानीय थाना का सहयोग करे तो वे शांति व्यवस्था बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा जायेगा. उन्होंने होली पर्व को लेकर आपसी भाईचारे के साथ उत्साह पूर्वक त्योहार मनाने की अपील की. उन्होंने होलिका दहन मुख्य सड़क के बीच नहीं करने व बिजली कर्मियों को सचेत रहने की बात कही. थाना अध्यक्ष ने मौजूद लोगों से होली व रमजान शांति पूर्वक मनाने का आग्रह किया. होली में हुड़दंग मचाने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने की भी बात कहीं. जनता के बीच प्रेम का संदेश देना है, छोटी-छोटी घटना को नजर अंदाज न करे. पुलिस को तुरंत सूचित करे. मौके पर सीओ आमिर हुसैन, एएसआई मो.रफीक आलाम, सरसवा मुखिया मुजाहीद आलम, बलहा पंचायत मुखिया राजेश भारती, पश्चिमी ठाठा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ओम यादव, पूर्वी ठाठा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुजीत यादव, पूर्वी ठाठा पंचायत सरपंच भारत यादव, पश्चिमी ठाठा पंचायत सरपंच मनोज कुमार, अमनी मुखिया विरन सदा, समाजसेवी संतोष कुमार, वार्ड सदस्य गुड्डू शाह, नगर पंचायत मानसी वार्ड पार्षद रणजीत कुमार, सनमुन कुमार, उप मुखिया पवन पासवान सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >