दिवंगत हरिनंदन मिश्र की स्मृति में डे-नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू, युवाओं में दिखा खेल का उत्साह

Khagaria News: परबत्ता के डुमरिया बुजुर्ग में दिवंगत हरिनंदन मिश्र की स्मृति में डे-नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आगाज हुआ. यह आयोजन उनके खेल प्रेम और सामाजिक योगदान को सम्मानित करने के लिए किया गया है.

Khagaria News: खगड़िया के परबत्ता प्रखंड स्थित डुमरिया बुजुर्ग गांव में दिवंगत नाट्य निर्देशक, उद्घोषक और समाजसेवी हरिनंदन मिश्र की स्मृति में रविवार से डे-नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ. अतिप्राचीन भगवती मंदिर परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता में आसपास के कई गांवों की टीमें हिस्सा ले रही हैं. आयोजन का उद्देश्य दिवंगत हरिनंदन मिश्र के खेल प्रेम और सामाजिक योगदान को याद करते हुए ग्रामीण युवाओं को खेलों से जोड़ना और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना है.

श्रद्धांजलि के साथ हुआ टूर्नामेंट का शुभारंभ

प्रतियोगिता की शुरुआत हरिनंदन मिश्र के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई. इसके बाद महेंद्र चौधरी, निरंजन चौधरी, सच्चिदानंद चौधरी और बालमुकुंद महंथ ने संयुक्त रूप से टूर्नामेंट का उद्घाटन किया.

आयोजन के दौरान उपस्थित लोगों ने हरिनंदन मिश्र के सामाजिक और सांस्कृतिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

कई गांवों की टीमें ले रही हैं हिस्सा

डे-नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता में नयागांव, डुमरिया खुर्द, कबेला, भरसो, राका, डुमरिया बुजुर्ग सहित कई गांवों की टीमें भाग ले रही हैं. उद्घाटन मुकाबला नयागांव और कन्हैयाचक के बीच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया.

मैच के दौरान खिलाड़ियों के जोश और दर्शकों के उत्साह से पूरा मैदान खेलमय माहौल में नजर आया.

युवाओं को खेलों से जोड़ने की पहल

आयोजन समिति के सदस्य अविनाश कुमार उर्फ छोटू, सौरभ सिंह, रजनीश कुमार और सतीश मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है. उन्होंने कहा कि हरिनंदन मिश्र हमेशा खेल और सामाजिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करते थे. उनकी स्मृति में आयोजित यह टूर्नामेंट उसी सोच को आगे बढ़ाने का प्रयास है.

Khagaria News: खेल भावना और सामाजिक एकता की दिखी मिसाल

प्रतियोगिता में सुधाकर राय और मुरारी मिश्र ने निर्णायक की भूमिका निभाई, जबकि सोनू मिश्र और चिरंजीवी कुमार ने स्कोरर की जिम्मेदारी संभाली. देर शाम तक चले मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी पहुंचे.

पूरे आयोजन के दौरान खेल भावना, अनुशासन और सामाजिक एकता का माहौल देखने को मिला. स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देने के साथ गांवों में खेल संस्कृति को भी मजबूत करेंगे.

Also Read: जंतर-मंतर के बाद बिहार बना हॉटस्पॉट : आधी रात को जज के सामने पेशी, 87 प्रदर्शनकारियों को जेल

Also Read: क्या बांकीपुर वोटर लिस्ट में आपका नाम है? इन आसान स्टेप्स से तुरंत पता करें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पलटू झा

पलटू झा प्रिंट माध्यम में 11 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. परबत्ता (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >