बाबा परशुराम जन्मोत्सव के मौके पर क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन, विधायक ने किया शुभारंभ

उद्घाटन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेल प्रेमी और गणमान्य लोग मौजूद रहे. विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

परबत्ता (खगड़िया) से पलटु झा की रिपोर्ट:

खगड़िया: परबत्ता प्रखंड के कबेला पंचायत अंतर्गत डुमरिया खुर्द गांव में बाबा परशुराम जन्मोत्सव के उपरांत बीपीएल सीजन-2 (वर्ष 2026) क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया. टूर्नामेंट का उद्घाटन स्थानीय विधायक बाबूलाल शौर्य ने फीता काटकर किया.

उद्घाटन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेल प्रेमी और गणमान्य लोग मौजूद रहे. विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, केवल उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है.

कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति और ग्रामीणों की ओर से विधायक को एक मांग पत्र भी सौंपा गया. इसमें प्रमुख रूप से बाबा परशुराम जयंती को सरकारी जयंती के रूप में मनाने, स्थानीय सरकारी विद्यालय को अपग्रेड कर इंटर स्तरीय विद्यालय बनाने, विवाह एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए स्थायी स्थल उपलब्ध कराने तथा विवाह भवन निर्माण की मांग शामिल थी.

विधायक ने ग्रामीणों की मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया. उद्घाटन के बाद क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Shruti Kumari is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >