भाई की हत्या मामले में मुख्य आरोपी फरार, आठ गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, मृतक की मां सोनी देवी के आवेदन पर चौथम थाना में कांड संख्या 159/26 दर्ज किया गया है. इस मामले में पति मंटुन प्रसाद, छोटा पुत्र सौरव कुमार सहित कुल दस लोगों को आरोपी बनाया गया है.

चौथम ,खगड़िया से धीरज सिंह बंटू की रिपोर्ट:

खगड़िया: चौथम थाना क्षेत्र के मालपा गांव में भाई की हत्या मामले में मुख्य आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

जानकारी के अनुसार, मृतक की मां सोनी देवी के आवेदन पर चौथम थाना में कांड संख्या 159/26 दर्ज किया गया है. इस मामले में पति मंटुन प्रसाद, छोटा पुत्र सौरव कुमार सहित कुल दस लोगों को आरोपी बनाया गया है.

थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं मुख्य आरोपी मृतक का छोटा भाई सौरव कुमार सहित एक अन्य आरोपी अभी फरार है.

उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही दोनों को पकड़ लिया जाएगा. घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Shruti Kumari is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >