बिजली विभाग के खिलाफ फूटा आक्रोश, सहायक अभियंता का किया पुतला दहन

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष नितिन पटेल के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने करूआमोड़ चौक पर विभागीय सहायक अभियंता का पुतला दहन किया

चौथम. प्रखंड में 22 घंटे से बिजली गायब है. जिस कारण शुक्रवार को उपभोक्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा. उपभोक्ताओं द्वारा सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली जा रही थी. वहीं दूसरी ओर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष नितिन पटेल के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने करूआमोड़ चौक पर विभागीय सहायक अभियंता का पुतला दहन किया. इस दौरान बिजली विभाग के एई और जेई के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया. मौके पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ने कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण 22 घंटे से बिजली गायब है. जिस कारण उपभोक्ता परेशान है. विभाग के कोई इंजीनियर या कर्मी फोन तक नहीं उठाते हैं. उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के इंजीनियर और कर्मियों की मनमानी चरम पर है. उन्होंने कहा कि यह तो आंदोलन की शुरुआत है. अगर विभाग के इंजीनियर और कर्मी अपने रवैया में सुधार नहीं किया. नियमित रूप से बिजली आपूर्ति नहीं किया गया तो वे लोग जिला मुख्यालय में आंदोलन करने को बाध्य होंगे. मौके पर एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष अंकित पटेल, युवा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अंकित सिंह, सौरव पटेल, जितेंद्र कुमार, मनीष कुमार, पिंटू कुमार, राय, पंकज चौधरी, गुड्डू कुमार, सोनू कुमार, जमशेद आलम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >