लगार में टोटो पलटने से एक की मौत, दुसरा घायल

थाना क्षेत्र के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर लगार के आसपास गुरुवार अहले सुबह जीएन बांध के किनारे यात्री से भरी टोटो पलट गई

परबत्ता. थाना क्षेत्र के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर लगार के आसपास गुरुवार अहले सुबह जीएन बांध के किनारे यात्री से भरी टोटो पलट गई. इस घटना में एक की मौत एवं दूसरा व्यक्ति घायल हो गया. पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार यादव उर्फ मुन्ना यादव, पंचायत समिति प्रतिनिधि सौरभ कुमार ने बताया कि लगार निवासी चन्द्रदेव मंडल एवं बिनो मंडल अपने रिश्तेदार सलारपुर गांव से टोटो पर सवार होकर अपने गांव लगार लौट रहे थे. हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर लगार के आसपास जीएन बांध के सड़क किनारे टोटो पलट गई. जिससे घटना स्थल पर ही चन्द्रदेव मंडल ( 55 वर्षीय) की मौत हो गई. तथा बिनो मंडल घायल हो गए. वहीं चालक टोटो को लेकर भाग गया. जिसे पहचान नहीं पाया. घटना की जानकारी मिलते ही परबत्ता पुलिस मौके पर पहुचकर शव का खगड़िया सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. इधर इस घटना से मृतक के परिजनों का रो रो कर हाल बुरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >