एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने किया गृह मंत्री का पुतला दहन

गृह मंत्री के बयान से सभी लोग आहत महसूस कर रहे

चौथम. भीमराव अंबेडकर पर संसद में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा किए गए टिप्पणी के विरोध में शनिवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने करुआमोड़ चौक पर गृह मंत्री का पुतला दहन किया. मौके पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की. कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष अंकित पटेल ने की. जिला अध्यक्ष नितिन पटेल ने कहा भीमराव अंबेडकर इस देश के राष्ट्रनायक हैं. गृह मंत्री के बयान से सभी लोग आहत महसूस कर रहे. कार्यक्रम में अमृत रंजन भारती, विवेक कुमार, गौतम कुमार, सन्नी कुमार, प्रीतम पासवान, आशीष कुमार, विभाष कुमार, गणेश पटेल, इंदल दास, विपुल कुमार, नीतीश पटेल, प्रभात पटेल, गिरीश कुमार, रितेश कुमार, सौरभ पटेल, सौरभ सिंह, जितेंद्र कुमार, छोटू यादव, राजा दास, रुपेश पटेल, सहित कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >